एजुकेशन

UP TET 2022: खत्म होगा इंतजार, यूपी टीईटी नोटिफिकेशन updeled.gov.in पर जल्द होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 26, 2022, 07:45 PM IST

UP TET 2022, UP TET Notification 2022: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नया अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Image

यूपीटीईटी 2022

Photo : iStock

UPTET 2022, UP TET Notification 2022: यूपी टीईटी 2022 के नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यूपी टीईटी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन जरूर करें। परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी होगा।

UP TET 2022: राज्य स्तरीय परीक्षा

यूपी टीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। यह परीक्षा राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक लेवल पर शिक्षको की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता जांचने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था और इसके नतीजे 8 अप्रैल को जारी हुए थे। परीक्षा के लिए लगभग 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

UP TET 2022 Notification: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी टीईटी नोटिफिकेशन 2022 जनवरी में जारी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यूपी टीईटी 2022 पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UP TET Exam 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

ध्यान रहे कि यूपी टीईटी परीक्षा के लिए न्यूनतन आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बी.एड, बीटीसी आदि भी जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

UP TET 2022: इतने अंको के होंगे सवाल

यूपीटीईटी यूपीटीईटी परीक्षा पैटर्न की बात करें तो परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article