एजुकेशन

CTET Admit Card 2022: जारी हुए सीटीईटी एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 26, 2022, 01:49 PM IST

CTET Admit Card 2022 Released at ctet.nic.in: सीबीएसई ने 25 दिसंबर को सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन एडमिट कार्ड को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022

Central Teacher Eligibility Test CTET Admit Card 2022 जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई सीटीईटी प्रवेश पत्र को ctet.nic.in के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिक से भी चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, सीटेट एडमिट कार्ड को 25 दिसंबर 2022 को जारी किया गया, लेकिन इसे डाउनलोड करने का लिंक आज सुबह 12 बजे एक्टिव किया गया है। CTET Admit Card को डाउनलोड करने के लिए आपको दो क्रेडिंशियल की जरूरत होगी, जिसमें एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि शामिल है।

CTET Admit Card 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि सीबीएसई जनवरी 2023 या फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में सीटीईटी 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड पर होगी।

इन स्टेप से डाउनलोड करें सीटेट एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं, पेज को स्क्रॉल करें।
  • यहां होमपेज पर Candidate Activity के नीचे देखें आपको Download Admit Card for CTET Dec22 (Available from 12 A.M 26/12/2022) नाम का लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, यहां आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्रेडिंशियल डालना होगा।

Direct Link for CTET ADMIT CARD 2022

सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी

  • सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 के साथ साथ सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दिया गया है, यहां देखें कैसे करें डाउनलोड
  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो- View Date & City (Pre Admit Card) for CTET Dec22
  • अब नया पेज खुलेगा। यहां लॉगिंग क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर और डीओबी दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और Advance Information for Allotment of Centre City to the Applicant स्क्रीन पर आ जाएगा।

CTET में होते हैं दो पेपर

CTET में दो परीक्षाएं होती हैं: पेपर I और पेपर II। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं जबकि पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article