एजुकेशन

UP Special TET: स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन शुरू, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

UP Special TET 2026 registration: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने 3 सितंबर को इसका नोटिफिकेशन जारी किया था।

Image

यूपी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन आज से

UP Special TET 2026 registration: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने 3 सितंबर को इसका नोटिफिकेशन जारी किया था। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अगर आप भी स्पेशल टीईटी का फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो आवेदन शुरू करने से पहले अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को One Time Registration यानी OTR पूरा करना होगा। इसके बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के जरिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इस बात का रखें ध्यान

फॉर्म सबमिट करने से पहले नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा संबंधी विकल्पों को अच्छी तरह जांच लें। आधिकारिक मैनुअल के मुताबिक अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सैलरी स्लिप

अगर आप कार्यरत सरकारी शिक्षक हैं और आवेदन में इसका विकल्प चुनते हैं, तो आवेदन पोर्टल पर नवीनतम वेतन पर्ची यानी लेटेस्ट सैलरी स्लिप अपलोड करने की जरूरत पड़ सकती है। आधिकारिक आवेदन मैनुअल में इसे रोजगार के प्रमाण के तौर पर बताया गया है। पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की डिजिटल कॉपी भी तैयार रखें। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी भरते समय नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण अपने मूल दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मार्कशीट और प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। खास तौर पर जिस योग्यता के आधार पर आप पात्रता का दावा कर रहे हैं, उससे संबंधित अंतिम मार्कशीट या डिग्री/प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। UPESSC के आवेदन सिस्टम में योग्यता की स्थिति के अनुसार संबंधित मार्कशीट अपलोड करने का प्रावधान है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article