एजुकेशन

UP Schools Winter Vacation: लखनऊ सहित पूरे यूपी में विंटर वेकेशन शुरू, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

lucknow, agra, varanasi, kanpur UP Schools Winter Vacation: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी स्कूल कक्षा 1-8 तक ले लिए 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। आइये जानते हैं कि यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित सभी जिलों के स्कूल कब तक बंद रहेंगे।

Image

UP Schools Winter Vacation 2025

Lucknow, agra, varanasi, kanpur UP Schools Winter Vacation: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पारा काफी गिर गया है। ऐसे में स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी स्कूल कक्षा 1-8 तक ले लिए 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया है। आइये जानते हैं कि यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित सभी जिलों के स्कूल कब तक बंद रहेंगे। कई जिलों में विंटर वेकेशन का अलग से आदेश जारी हुआ है।

Lucknow Schools Winter Vacation:लखनऊ के स्कूलों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी स्कूल कक्षा 1-8 तक ले लिए 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी कहा है कि अगले 8 दिनों के लिए कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जाए। आदेश में कहा गया है- कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 04 जनवरी 2025 (चार जनवरी सन दो हजार पच्चीस) से दिनांक 11 जनवरी, 2025 (ग्यारह जनवरी सन दो हजार पच्चीस) तक अवकाश रहेगा

UP Winter Vacation: यूपी विंटर वेकेशन

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 8वीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो गई है। राज्य में स्कूल 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक बंद रहेगे। 31 दिसंबर से यूपी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। बुलंदशहर, मथुरा आदि जिलों में अलग से छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

UP School Winter Vacation: आदेश हुआ जारी

अलग अलग जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक संचालित समस्य परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के स्कूल 31 दिसंबर 2024 से लेकर 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश के चलते बंद रहेंगे।

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का कहर बढ़ गया है और सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। सुबह के समय कोहरे की चादर नजर आ रह है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई जिसके बाद ठंड में और इजाफा हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन का आदेश जारी कर दिया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article