UP School closed on 27 November due to Guru Nanak Jayanti : हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को प्रकाश पर्व के रूप में गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023, सोमवार को है। भारत समेत पूरी दुनिया में गुरु नानक साहिब की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु थे, उन्होंने सिख धर्म की नींव रखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने पूरी दुनिया में सिख धर्म का प्रचार प्रसार किया।
गुरु नानक देव जी जन्म रायभोई की तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में स्थित है। सिख धर्म में इस दिन को पर्व की तरह मनाया (Guru Nanak Jayanti School Holiday Or Not) जाता है। गुरुद्वारे में नगर कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर असमंजस रहता है और हम आपको बता रहे हैं कि इस दिन छुट्टी की अपडेट क्या है।
यूपी के स्कूलों में अवकाश
गुरु नानक जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्कूल, पब्लिक स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। हर वर्ष इस अवसर पर अवकाश रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरु नानक जयंती के अवसर पर यानी 27 नवंबर 2023 उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद हैं। यहां भी अब कक्षाएं 28 नवंबर से संचालित की जाएंगी। हालांकि इस पर शिक्षा विभाग ने कोई अधिसूचना जारी नहीं किया है।
दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी
दिल्ली के स्कूल कैलेंडर के अनुसार, गुरु नानक जयंती के मौके पर 27 नवंबर 2023, सोमवार को राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल, सूरजमल विहार के छात्रों की मानें तो गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्कूल बंद हैं।
