एजुकेशन

UP School Closed: ठंड का कहर! क्या नोएडा गाजियाबाद में बंद रहेंगे स्कूल, विंटर वेकेशन कब तक

UP School Close News in Noida and Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में 16 और 17 जनवरी को तो बच्चों की छुट्टियां घोषित पहले ही की जा चुकी है। ठंड का कहर देखते हुए फिर से एक बार छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इसपर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के विद्यालय में अवकाश 2 दिन बढ़ा दिया गया था।

Image

नोएडा स्कूल बंद

Photo : iStock

UP School Closed Update in Noida and Ghaziabad: ठंड की वजह से उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई थी। उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में 16 और 17 जनवरी को तो बच्चों की छुट्टियां घोषित पहले ही की जा चुकी है। ठंड का कहर देखते हुए फिर से एक बार छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इसपर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है।

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के विद्यालय में अवकाश 2 दिन बढ़ा दिया गया था। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण प्रदेश के सभी जिलों में 8वीं तक के सभी स्कूलों में गुरुवार और शुक्रवार को बंद कर दिया गया था।

Noida School Winter Vacation: नोएडा के स्कूलों में छुट्टियां

नोएडा समेत पूरे गौतमबुध नगर जिले के सभी स्कूलों में 8वीं तक के स्कूल दो दिन बंद थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया था कि खराब मौसम और ग्रैप-4 लागू होने के कारण कक्षा एक से लेकर आठवीं तक सभी स्कूल 16 जनवरी और 17 जनवरी बंद रहेंगे। यहां 18 जनवरी को शनिवार और 19 जनवरी रविवार को भी स्कूल बंद रह सकते हैं।

कब से स्कूल खुलने की है संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। 18 जनवरी को 19 जनवरी को रविवार होने की वजह से अभी विद्यालय 20 जनवरी को सीधे खुलेंगे। जबकि कक्षा 9 से लेकर 12 तक की विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगे छुट्टियों को लेकर डीएम के माध्यम से बृहस्पतिवार को आदेश घोषित किया गया था जिसके अनुसार जिन विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था नहीं है। उनका संचालन सुबह 10:00 बजे से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article