एजुकेशन

UP School Closed: यूपी के इस जिले में 8 वीं तक के बच्चों की विंटर वेकेशन, शीतलहर को देखते हुए बंद हुए स्कूल

UP School Closed All schools will remain closed in Hathras UP Schools Winter Vacation: उत्तर भारत में ठंड, गलन और कोहरे को देखते हुए हाथरस की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने छह दिन के लिए जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। 25 से 31 दिसंबर तक का स्कूलों मे अवकाश रहेगा।

Image

Winter Vacation in UP 2023

UP School Closed All schools will remain closed in Hathras UP Schools Winter Vacation: उत्तर भारत में ठंड, गलन और कोहरे को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई हैं। छोटे बच्चों को ठंड में स्कूल जाने में समस्या ना हो, इसलिए यूपी के एक जिले में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हाथरस के सभी बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, राजकीय अशासकीय सहायक प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यालय 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

बता दें कि हाथरस की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने छह दिन के लिए जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। 25 से 31 दिसंबर तक का स्कूलों मे अवकाश रहेगा। यहां नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।

Winter Vacation In UP: उत्तर प्रदेश के स्कूल में विंटर वेकेशन

उत्तर प्रदेश सरकर के शिक्षा विभाग ने अभी शीतकालीन अवकाश को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि इस बार भी पिछली बार की तरह 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक विंटर वेकेशन होगा यानी कुल 15 दिन के लिए अवकाश रहेगा।

Winter Vacation In Delhi: दिल्ली में विंटर वेकेशन

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक इस बार, दिल्ली के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 1 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। ध्यान रहे इस बीच प्रदेश सरकार के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article