एजुकेशन

UP RO ARO Recruitment 2026: यूपी आरओ एआरओ के लिए आज से करें आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UP RO ARO Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: यूपी समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर आज यानी 26 अक्टूबर से आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है।

Image

UP RO ARO Recruitment 2026: यूपी आरओ एआरओ के लिए आज से आवेदन शुरू

UP RO ARO Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर आज यानी 26 अक्टूबर से आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर (UP RO ARO Recruitment 2026) दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 501 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है। यहां आप यूपी आरओ एआरओ आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख, आवेदन प्रक्रिया, सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न जान सकते हैं।

UP RO ARO Recruitment 2026 Date: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 26 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date For Apply Online) - 26 नवंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (Exam Fees Last Date) - 26 नवंबर 2026
  • फॉर्म में करेक्शन की डेट (Form Correction Date) - 3 दिसंबर 2026
  • यूपीपीएससी आरओ/एआरओ एग्जाम डेट (UPPSC RO ARO Exam Date) --
  • एडमिट कार्ड (UPPSC RO ARO Admit Card) --
UP RO ARO Recruitment 2026 Notification: Check Here

UP RO ARO Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें यूपीपीएससी आरओ एआरओ के लिए आवेदन

  1. सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPPSC UP RO/ARO Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

UP RO ARO Recruitment 2026 Application Fees: यूपी आरओ एआरओ आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग - 125 रुपये
  • एससी / एसटी वर्ग - 65 रुपये
  • दिव्यांग (PH) अभ्यर्थी - 25 रुपये
  • परीक्षा शुल्क भुगतान का तरीका - अभ्यर्थी एसबीआई MOPS के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई ई-चालान के जरिए ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी जियो साइंटिस्ट एग्जाम का शेड्यूल

UP RO ARO Exam Pattern: यूपी आरओ एआरओ एग्जाम पैटर्न

यूपी आरओ एआरओ के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्सन तीन चरणों में किया जाता है। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट होता है। प्रीलिम्स में 140 मार्क्स के 140 सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि कुल 2 घंटे यानी 120 मिनट होती है। इसमें दो पेपर होते हैं पेपर 2 में 60 मार्क्स के 60 प्रश्न सामान्य हिंदी से पूछे जाते हैं। यह 1 घंटा यानी 60 मिनट का होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article