एजुकेशन

UP Polytechnic Result: यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम का रिजल्ट जारी, 93.42 फीसदी छात्र पास, आशुतोष प्रजापति बने टॉपर

UP Polytechnic Result: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर/वार्षिक/विशेष बैक पेपर परीक्षा मई/जून-2026 का परिणाम समय से घोषित कर दिया है। परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध है।

Image

यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम रिजल्ट

UP Polytechnic Result: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर/वार्षिक/विशेष बैक पेपर परीक्षा मई/जून-2026 का परिणाम समय से घोषित कर दिया है। परिषद द्वारा 4 मई से 5 जून 2026 के बीच 236 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 2,68,686 छात्र पंजीकृत थे। सेमेस्टर सिस्टम में 1,24,671, वार्षिक में 1,27,304 और विशेष बैक पेपर में 7,784 छात्र शामिल थे। 157 राजकीय/अनुदानित पॉलिटेक्निकों में उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कराया गया।

परिषद अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर डिप्लोमा इंजीनियरिंग का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.42% और फार्मेसी का 62.69% रहा है। परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध है।

बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इंजीनियरिंग स्ट्रीम में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी, महाराजगंज के आशुतोष प्रजापति ने 86.18% के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, वाराणसी की पूजा सिंह 85.62% के साथ द्वितीय और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अमेठी की अनुष्का सिंह 85.38% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

फार्मेसी में रामेश्वरम फार्मेसी कॉलेज, सीतापुर की दिव्यांशी शुक्ला 84.35% के साथ प्रथम, टीआरसी महाविद्यालय बाराबंकी की जूली देवी 82.87% के साथ द्वितीय और राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर के अभिषेक यादव 82.61% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

इंजीनियरिंग स्ट्रीम और फार्मेसी स्ट्रीम दोनों के टॉप-10 में से 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए। साथ ही पहली बार दो राजकीय संस्थानों- जौनपुर और प्रयागराज महिला पॉलिटेक्निक ने फार्मेसी टॉप-10 में जगह बनाई है। नकल पर सख्ती दिखाते हुए 194 छात्रों का परिणाम रोका गया है और 896 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखने पर संबंधित विषय में शून्य अंक दिया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article