एजुकेशन

​JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में कौन सा सब्जेक्ट बना छात्रों की पहली पसंद?

JEECUP UP Polytechnic Counselling 2025: यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन प्रोसेस यानी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इन संस्थानों में प्रवेश ले रहे हैं तो जानें सबसे ज्यादा छात्र स्ट्रीम या विषय की डिमांड कर रहे ​हैं।

Image

यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में कौन सा सब्जेक्ट बना छात्रों की पहली पसंद (socio pulse AI)

UP Polytechnic Counselling 2025: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गए हैं, इस बार छात्र किन विषयों में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जानेंगे इस लेख के माध्यम से। बता दें, शुक्रवार 27 जून को काउंसलिंग में निर्धारित कोर्सों में दाखिले के लिये अभ्यर्थियों ने विकल्प भरने में पहली प्राथमिकता दी। काउंसलिंग के पहले दिन राज्य के अलग-अलग पॉलिटेक्निक संस्थानों में कुल मिलाकर 38,306 छात्रों ने विकल्प भरे। अगर आप भी इन संस्थानों में प्रवेश ले रहे हैं तो जानें सबसे ज्यादा छात्र स्ट्रीम या विषय की डिमांड कर रहे हैं।

गौरतलब है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने JEECUP Counselling 2025 के पहले दौर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। JEECUP Exam उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब jeecup.admissions.nic.in से डिप्लोमा-स्तरीय पॉलिटेक्निक कोर्सों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

पॉलीटेक्निक में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की क्या है पहली पसंद

अभ्यर्थियों की पहली पंसद इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, कम्प्यूटर सांइस, आईटी व फार्मेसी हैं। 27 जून को काउंसलिंग में इन कोर्सों में दाखिले के लिये छात्रों ने विकल्प भरने में पहली प्राथमिकता दी।

20,241 अभ्यर्थियों ने लॉक की सीट्स

काउंसलिंग के पहले दिन प्रदेश के अलग-अलग पॉलिटेक्निक संस्थानों में 38,306 अभ्यर्थियों ने विकल्प भरे। इनमें 20,241 अभ्यर्थियों ने सीट लॉक की है।

पंजीकरण के बाद क्या करना होगा?

पंजीकरण पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को 2 जुलाई तक अपने पसंदीदा कॉलेज के विकल्प भरने और लॉक करने होंगे। पसंदीदा कॉलेज विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होगी।

कितनी है फीस

सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को 3,000 रुपये की सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन के लिए रिपोर्ट न करने पर प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article