एजुकेशन

UP Police SI Bharti 2025: यूपी पुलिस में एसआई के 4543 पदों पर भर्ती, www.upprpb.in पर जल्द करें आवेदन

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 12 अगस्त 2025 को सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया था। यूपी पुलिस भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट www.upprpb.in पर नोटिफिकेशन चेक करके आवेदन कर सकते हैं।

Image

UP Police SI Recruitment 2025

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 12 अगस्त 2025 को सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया था। यूपी पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन 2025 के मुताबिक, कुल 4543 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यूपी पुलिस भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट www.upprpb.in पर नोटिफिकेशन चेक करके आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ये नियुक्तियां सिविल पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और प्लेटून कमांडर (PAC/फायर सर्विस) जैसे कैडर में की जाएंगी। यूपी पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन 2025 में पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक, सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

यूपी पुलिस एसआई शैक्षिक योग्यता

यूपी पुलिस में एसआई के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। जान लें कि स्नातक की डिग्री नहीं होने पर मार्कशीट/प्रोविजनल डिग्री मान्य है, लेकिन फाइनल वेरिफिकेशन के समय असली डिग्री लाना अनिवार्य होगा।

यूपी पुलिस एसआई भर्ती शारीरिक मानक

पुरुष (Gen/OBC/SC): कद – 168 सेमी, छाती – 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाने पर)

पुरुष (ST): कद – 160 सेमी, छाती – 77 सेमी (बिना फुलाए), 82 सेमी (फुलाने पर)

महिला (Gen/OBC/SC): कद – 152 सेमी, दौड़ – 2.4 किमी 16 मिनट में

महिला (ST): कद – 147 सेमी, दौड़ – 2.4 किमी 16 मिनट में

यूपी पुलिस एसआई भर्ती आवेदन प्रक्रिया

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 को शुरू हो गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2025 तक फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन से पहले One-Time Registration (OTR) करना जरूरी है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, स्नातक की मार्कशीट/डिग्री (या प्रोविजनल), फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), मूल निवास प्रमाण पत्र जरूरी होगा

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article