RRB Group D Exam Dates: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 32,438 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और दिसम्बर के अंत तक कई चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा एग्जाम 17 नवंबर 2025 से प्रारंभ होंगे और इसकी समाप्ति दिसम्बर के अंत तक होगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे तुरंत परीक्षा पैटर्न, सिलेबस की अच्छी तैयारी करें और समय पर City Intimation Slip व Admit Card डाउनलोड करें ताकि यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्व व्यवस्थित किया जा सके। परीक्षा का प्रारूप कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा जिसमें विषय होंगे — General Science, Mathematics, General Awareness, General Intelligence & Reasoning!
एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड
परीक्षा शहर (City Intimation Slip) की जानकारी 10 दिन पहले सभी संबंधित RRB वेबसाइट्स पर जारी होगी। एडमिट कार्ड (Hall Ticket) प्रत्येक उम्मीदवार के निर्धारित परीक्षा दिन से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
कुल पद- 32,438 पद
परीक्षा तिथियां 17 नवम्बर – दिसम्बर अंत तक
City Intimation Slip - परीक्षा से 10 दिन पहले
Admit Card- परीक्षा से 4 दिन पहले
परीक्षा अवधि- 90 मिनट (Negative Marking: ⅓)
चयन प्रक्रिया- CBT → PET → DV → Medical
चयन प्रक्रिया
चयन का पहला चरण है CBT, इसके बाद सफल उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET के बाद Document Verification (DV) और Medical Examination पूरा होने पर फाइनल नियुक्ति होगी।
