UP Police PET Admit Card 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं।
UP Police PET Admit Card 2025: इस तारीख को होगा फिजिकल टेस्ट
बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी साझा की है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, "उ0प्र0 पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती - 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डी.वी. / पी.एस.टी.), जनपद - आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर में दिनांक - 08/02/2025 से प्रारंभ होगी। अर्ह अभ्यर्थी डी.वी./पी.एस.टी. हेतु अपना प्रवेश पत्र, बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से अथवा नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं - upprpbrp.onlinereg.in/index.html, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर- 044-47749013 पर संपर्क कर सकते हैं।"
How to download UP Police PET Admit Card 2025
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में असिस्टेंट ऑपरेटर के 1374 और वर्कशॉप स्टाफ के 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
