UP Police Constable Vacancy: उत्तर प्रदेश पुलिस में जाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। ये भर्ती 22,605 पदों के लिए निकलेगी। साल 2025 के नंवबर महीने में ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा।
किन पदों पर निकलेगी भर्ती
यूपी पुलिस भर्ती के कैलेंडर के मुताबिक, कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर व घुड़सवार पुलिस के ये सारे पद हैं, जिनपर भर्ती होनी है। ये सभी 22,605 पद हैं। साल 2025 के नवंबर महीने में इस भर्ती का विज्ञापन जारी होगा।कब हुए थे आवेदन?
बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की डेट के बारे में चार हफ्ते पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। 12 से लेकर 11 सितंबर तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। साथ ही 15 सितंबर की तारीख फीस जमा करने की आखिरी डेट थी। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी तरह से खत्म हो गया है।
