UP Police Constable Syllabus in Hindi: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आज 20 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च UP Police Constable Syllabus 2024, UP Police Constable Syllabus in Hindi, UP Police Constable Syllabus 2024 Pdf Download को लेकर कर रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि UP Police Constable Syllabus क्या है तो यह लेख देखें।
UP Police Constable Admit Card 2024 Download Link
उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 को uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा के दिन से तीन दिन पहले चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं।
UP Police Constable Syllabus 2024 Pdf Download
- यूपी पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण, और मानसिक योग्यता / बुद्धि / तर्क विषय शामिल हैं।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आवंटित होंगे।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।
UP Police Constable Exam Pattern 2024
- परीक्षा वस्तुनिष्ठ आधारित लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
- परीक्षा चार अलग-अलग पेपर (सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता परीक्षण, और मानसिक योग्यता / बुद्धि / तर्क) की होगी।
- परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी जिसमें 150 प्रश्न होंगे।
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का विवरण मिलेगा।
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी लेकर आना होगा।
UP Police Constable Exam 2024 Date
- परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त, 2024 को होनी है। यह राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दो शिफ्ट होंगी - सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड/चेक करने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 8867786192/9773790762 पर कॉल कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और अन्य अपडेट के लिए इस लिंक Latest Education News पर जाएं।
