एजुकेशन

uppbpb.gov.in, UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, यहां देखें कब होगा फिजिकल टेस्ट

UP Police Constable Result 2024, Sarkari Result, uppbpb.gov.in: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने (UP Police Constable Result) वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट, कटऑफ लिस्ट।

Image

UP Police Constable Result 2024: यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024, Sarkari Result, uppbpb.gov.in: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की (UP Police Constable Result) गई थी। पहले चरण की परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त और 25 अगस्त को थी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 30 अगस्त और 31 अगस्त को (UP Police Constable Result 2024 Date) निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण (UP Police Constable Result 2024 Sarkari Result) करवाया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 62,244 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। बीते दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check UP Police Constable Result 2024

  • UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Police Constable Cut Off 2024: यहां देखें कटऑफ लिस्ट

सामान्य वर्ग (General Category) 185-195 181-191
ओबीसी (OBC) 175-180 170-175
अनुसूचित जनजाति (ST) 115-120 110-115
अनुसूचित जाति (SC) 150-155 145-150
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये संभावित कटऑफ लिस्ट है। यूपीपीबीपीबी की ओर से कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद यहां आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

UP Police Constable Result: कब जारी होगी फाइनल आंसर की

बता दें इस बार UP Police Constable की भर्ती परीक्षा 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर की गई थी। वहीं परीक्षा के कुछ ही दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया गया था। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

UP Police Constable Physical Test Date: कब होगा फिजिकल टेस्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए डेट का ऐलान कर दिया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि दिसंबर तक शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) आयोजित किया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article