UP Police Constable Result 2024 Date Kab Aayega: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Police Constable Result 2024 Date: अगस्त में हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 11 सितंबर को जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इतंजार कर रहे हैं।
UP Police Constable Result 2024 Kab Aayega: कब आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।
How to download UP Police Constable Result 2024
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Result 2024: ऐसे होगा फिजिकल टेस्ट
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
