UP Police Constable Notification 2025 Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रौन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से कांस्टेबल भर्ती को नोटिफिकेशन 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 19220 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
UP Police Constable Vacancy 2025: कौन कर सकेगा वेतन
यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग और सभी वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 152 सेमी होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for UP Police Constable Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UP Police Constable Bharti 2025: कितना मिलेगा वेतन
यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21, 700 से 69,100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
