UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में हो रही पुलिस भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में सभी वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को इसको लेकर निर्देश भी दिए हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है जो लगातार यूपी पुलिस कांस्टेबल के अधिकतम आयु सीमा को लेकर मांग कर रहे थे।
सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट से इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
UP Police Constable Vacancy 2023: आवेदन की तारीख
यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 दिसंबर से शुरु होगी। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो युपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।UP Police Constable Bharti: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 62 हजार 224 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 24102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12650 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।How to apply for UP Police Constable Recruitment 2023
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
