एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2024: जारी होने जा रहा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, यहां जानें एग्जाम पैटर्न व सिलेबस

UP Police Constable Exam 2024, UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन फरवरी में किया जाना है। अभ्यर्थी यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट 2024, पैटर्न व सिलेबस चेक कर सकते हैं।

Image

UP Police Constable Exam 2024

UP Police Constable Exam 2024, UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2024 डेट (UP Police Constable Exam 2024 Date), पैटर्न (UP Police Constable Exam Pattern) व सिलेबस (UP Police Constable Syllabus 2024) सहित अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Exam Pattern 2024: ऐसे होगी कांस्टेबल परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में कुल 300 अंकों के 150 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल दो घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी

UP Police Constable Syllabus 2024: इन विषयों से होंगे सवाल

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामान्य हिन्दी (General Hindi), संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability), मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, IQ and Reasoning Ability) विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to Download UP Police Constable Admit Card 2024

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article