UP Police Constable Admit Card 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) किसी भी वक्त री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UP Police Constable Admit Card) सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि आज यानी 8 अगस्त 2024 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (UP Police Constable Admit Card 2024 Date) दी जाएगी। वहीं परीक्षा से करीब एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Police Constable Exam Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम डेट
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में 67 जिलों में स्थित 1174 केंद्रों पर निर्धारित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर की परिधि में निर्धारित हैं। साथ ही एग्जाम काफी कड़ाई के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं संवेदनशील सेंटर्स पर कांस्टेबल तैनात रहेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।UP Police Constable Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Police Constable Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
