UP Police ASI, SI Typing Test Admit Card 2026: यूपी पुलिस एएसआई क्लर्क और एसआई अकाउंटिंग भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (अकाउंटिंग) के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए आज यानी 15 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर देगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इस बात की जानकारी यूपीपीबीपीबी ने ट्वीट कर दी है।
जारी ट्वीट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 21.02.2026 एवं 22.02.2026 को प्रस्तावित कम्प्यूटर टंकण परीक्षा से सम्बन्धित प्रवेश पत्र वेबसाइट-http://uppbpb.gov.in पर दिनांक 15.02.2026 को अपलोड किये जायेंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Police ASI, SI Typing Test Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशयल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Police ASI, SI Typing Test Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Police ASI, SI Typing Test Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे यूपी पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (अकाउंटिंग) के यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
