एजुकेशन

UP PGT Admit Card: यूपी पीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 10 मई को 319 केंद्रों पर होगा एग्जाम

UP PGT Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP PGT Admit Card: यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड

UP PGT Admit Card released download from official website upessc.up.gov.in: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीजीटी परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई को प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जाएगा।

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर दिए गए “UP PGT Admit Card 2022” लिंक पर क्लिक करें।

अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

कुल 624 पदों के लिए भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्रवक्ता (PGT) के कुल 624 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और इसके लिए उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में कुल 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की है।

परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का करें पालन

आयोग ने परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article