Bihar Vidhan Parishad DEO, LDC Admit Card 2025 Released: बिहार एलडीसी डीईओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Vidhan Parishad DEO Admit Card) खबर है। बिहार विधान परिषद ने डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar Vidhan Parishad LDC Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 45 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
बता दें बिहार विधान परिषद के एलडीसी और डीईओ की भर्ती परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Vidhan Parishad DEO LDC Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar Vidhan Parishad DEO, LDC Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Vidhan Parishad LDC Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की अवधि
Bihar Vidhan Parishad DEO Admit Card: एडमिट कार्ड व परीक्षा से संबंधित जानकारी
यहां आप एडमिट कार्ड व परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 08407875820 पर सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा blcsrecruitment@gmail/com पर मेल कर सकते हैं।
