UPSSSC PET Result 2022, UP PET Result 2022 Date: यूपी पीईटी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी 2022 के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
UP PET 2022 Exam: कब हुई परीक्षा?
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी यूपी पीईटी परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी 20 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसके बाद से रिजल्ट का इंतजार और भी बढ़ गया है। आयोग किसी भी वक्त परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
UP PET 2022 Cut off: कितना होगा कट ऑफ?
यूपी पीईटी परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। वहीं, कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित श्रेणी के लिए कट ऑफ 65 अंक, ओबीसी कैटेगरी का 60 अंक, एससी कैटेगरी का 55 अंक, एसटी कैटेगरी का 50 अंक, पीएच कैटेगरी का 45 अंक और एक्स सर्विसमैन का 62 अंक हो सकता है। ध्यान रहे कि यह केवल संभावित कट ऑफ अंक है और इसमें बदलाव भी हो सकता है।
UPSSSC PET 2022: यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इस साल यूपी पीईटी के लिए 28 जून से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 जारी होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे।
UPSSSC PET Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। रिजल्ट चेक करने के लिए फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें।
