एजुकेशन

UP PET Exam Date 2026 Out: यूपी पीईटी परीक्षा की डेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, अक्टूबर में होगा एग्जाम

UP PET Exam Date 2026 Out: यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी पीईटी परीक्षा 2026 के तिथियों को घोषणा कर दी गई है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

UP PET Exam Date 2026 Out (Photo - AI)

UPSSSC PET Exam Date 2026 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की तिथियों को लेकर आधिकारिक तौर पर सूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह 'ग' के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के माध्यम से लाखों उम्मीदवारों की योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा को दो पालियों में सुचारू रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है।

UPSSSC PET 2026 परीक्षा तिथियां और शिफ्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी सूचना के तहत परीक्षा की प्रमुख तिथियां और समय सारणी निम्न प्रकार है:

परीक्षा की तिथियां23, 24 और 25 अक्टूबर 2026
पहली शिफ्टसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्टदोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर अपडेट

आयोग ने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा । आयोग द्वारा एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के आधार पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 - परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए UP PET 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

स्टेप 5 - एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह सोशल मीडिया पर जारी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर भरोसा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!