UP Lekhpal Result 2022 Kab Aayega: यूपी लेखपाल की मेन्स परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड किसी भी वक्त यूपी लेखपाल का परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल मेन्स परीक्षा के रिजल्ट में देरी को लेकर यूपीएसएसएससी के अधिकारियों को (UP Lekhpal Result Update) फटकार लगाई है। बता दें मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लेखपाल मेन्स परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक लगातार जायजा लिया जाता रहा है ताकि परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की कोई धांधलेबाजी ना हो पाए।
हाल ही में एसटीएफ ने लेखपाल मेन्स परीक्षा में सेंध लगाने वाले सॉल्वर गिरोह का भी भंडोफोड़ किया था। पुलिस ने सरगना समेत पांच को गिरफ्तार किया है।
इस बार लेखपाल मेन्स की परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज व वाराणसी समेत कुल 12 जिलों में निर्धारित थी।
मेन्स परीक्षा के लिए किया गया था शॉर्टलिस्ट
इस परीक्षा के लिए कुल 13 लाख 90 हजार 305 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें पीईटी परीक्षा के आधार पर 2 लाख 47 हजार 672 अभ्यर्थियों को मेन्स की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं करीब 11 लाख उम्मीदवारों को दौड़ से बाहर कर दिया गया था। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट लेखपाल के लिए किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Lekhpal Result 2022, ऐसे करें चेक
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।- होमपेज पर जाकर UP Lekhpal Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करें।
- यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Lekhpal Cut Off 2022, यहां देखें संभावित कटऑफ
लेखपाल के मेन्स परीक्षा के संभावित कटऑफ की बात करें, तो कटऑफ पिछली बार की तुलना में अधिक देखने को मिल सकती है। क्योंकि आवेदन की संख्या की तुलना में भर्ती की संख्या काफी कम है। कुछ इस प्रकार कटऑफ मार्क्स देखने को मिल सकता है।
| कैटेगिरी (Category) | कटऑफ मार्क्स (Cut-OFF) |
| सामान्य वर्ग (General Category) | 62 - 65 |
| ओबीसी (OBC) | 60 - 62 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 58 - 60 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 50 - 55 |
