एजुकेशन

UP Lekhpal Bharti 2026: 7994 भर्तियों के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कब है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

UP Lekhpal Bharti 2026 :उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार ओबीसी (OBC) श्रेणी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) की रिक्तियों में भी बढ़ोतरी की गई है, जबकि सामान्य (General) श्रेणी की वेकेंसियों में कटौती की गई है।

Image

UP Lekhpal Bharti 2026

UP Lekhpal Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बहु्प्रतीक्षित लेखपाल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में रखी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 रखी गई है। इस तारीख से पहले-पहले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

आयोग ने जारी की थी सूची

ये चयन प्रक्रिया तब चर्चा में आ गई जब आयोग ने श्रेणीवार रिक्तियों की संशोधित सूची जारी की। इसके अलावा ओबीसी (OBC) के लिए चयन मानदंड रद्द किए जाने के कारण आयोग को रिक्तियों की सूची में संशोधन करना पड़ा।

योगी आदित्यनाथ ने की की भर्ती की समीक्षा

इसके बाद इन मुद्दों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की समीक्षा की और आयोग को सही आरक्षण नीति का पालन करने के निर्देश दिए। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में, UPSSSC ने रिक्तियों के वितरण में संशोधन किया और उसके अनुसार सूची जारी की।

UPSSSC भर्ती 2026: वेकेंसियों की सूची (UPSSSC Bharti 2026)

संशोधित अधिसूचना के अनुसार ओबीसी (OBC) श्रेणी में रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) की रिक्तियों में भी बढ़ोतरी की गई है, जबकि सामान्य (General) श्रेणी की वेकेंसियों में कटौती की गई है।

UPSSSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने के पहले विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ लें। किसी भी तरह की गलत जानकारी या फिर अधूरा फॉर्म पाए जाने पर आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों के किसी भी तरह की सूचना नहीं दी जाएगी।

किस वर्ग के लिए कितने पद आरक्षित ?

सामान्य वर्ग के लिए 3,205 वेकेंसी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2158 वेकेंसी, अनुसूचित जाति के लिए 1679 वेकेंसी, अनुसूचित जनजाति के लिए 160 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 792 पदों को आरक्षित रखा गया है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और कैंडेडेट्स इस भर्ती के लिए 28 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article