एजुकेशन

UP Board Time Table 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल, upmsp.edu.in से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

UP Board Time Table 2025 Class 10th 12th PDF: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन फरवरी - मार्च में किया जाएगा।

Image

UP Board Time Table 2025

UP Board Time Table 2025 Class 10th 12th PDF: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइम टेबल किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board 10th 12th Time Table 2025: फरवरी - मार्च में होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी- मार्च में आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी में होगी। हालांकि, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की सटीक तारीख टाइम टेबल जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा। चूंकि, अब परीक्षाओं में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह अब अपनी तैयारी तेज कर दें।

UP Board Time Table 2025 PDF: कब तक जारी होगा टाइम टेबल

बीते साल यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल 7 दिसंबर को जारी किया गया था। हालांकि, इस साल टाइमटेबल कब जारी होगा इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UP Board Time Table 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे

UP Board 10th 12th Exam 2025: बीते सत्र में कब हुई परीक्षा

बीते सत्र में यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक चला था।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article