एजुकेशन

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ाई, पीछे छूटे छात्रों के लिए अंतिम मौका

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने विभिन्न कारणों और कक्षा 12वीं के छात्रों को करियर को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों का आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं देने से पीछे छुटे छात्रों के लिए यह अंतिम मौका है।

India First Education Budget

यूपी बोर्ड ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ाई (Photo - Canva)

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के अनुसार, बोर्ड ने होने वाली प्रैक्ट्रिक परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ा दी गई है। बोर्ड का यह फैसला छात्रों के लिए राहत की बात है। क्योंकि कई स्कूलों में विभिन्न कारणों के चलते तय समय सीमा के भीतर छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बच्चों को भविष्य और स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाएं आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

कब तक दे सकते हैं छात्र प्रैक्टिकल

बोर्ड द्वारा जारी नई तिथि के अनुसार, कक्षा 12वीं की छात्र 4 फरवरी 2026 तक प्रैक्टिकल की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की अंतिम तिथि 4 फरवरी है।

यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आगे क्यों बढ़ाई गई

बता दें कि यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन अलग-अलग चरणों में किया गया था। लेकिन बावजूद इसके बोर्ड को एक रिपोर्ट मिली, जिसमें कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी और खराब मौसम जैसे विभिन्न कारणों के चलते कुछ छात्र प्रैक्ट्रिकल परीक्षाएं नहीं दे पाएं। छात्रों का साल बर्बाद न हो और उनके करियर को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने प्रैक्टिकल की डेट आगे बढ़ाई ताकि वंचित छात्र भी परीक्षाएं दे सकें।

दूसरे चरण में बोर्ड का विशेष ध्यान

बता दें कि दूसरे चरण में कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ में किया जा रहा है। यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं अंतिम दौर में है। इसलिए यूपी बोर्ड द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल सुनिश्चित करें की कोई भी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा से छूट न गया हो। साथ ही यह भी बताया गया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में प्रैक्टिकल की डेट 4 फरवरी से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

प्रैक्टिकल के बाद शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के एक बार पूरा होने के बाद यूपी बोर्ड द्वारा बोर्ड 2026 की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसलिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का समय से होना जरूरी है, ताकि बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को थ्योरी के लिए तैयारी करने का समय मिल सके। साथ ही बोर्ड द्वारा छात्रों को परीक्षा को लेकर जारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article