UP Board 10th, 12th Exam Date 2023: यूपी बोर्ड डेटशीट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी भी परीक्षा का नोटिस डाउनलोड कर सकेंगे।
UPMSP 10th, 12th Date Sheet 2023: कब होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड डेटशीट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी की जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। परीक्षा पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
UP Board Exam Date 2023: मॉडल पेपर जारी
यूपी बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी किया है। परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बिना समय गवाएं अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषय के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने डेटशीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Exam 2023 Date: लाखों स्टूडेंट्स होंगे शामिल
बीते सत्र में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 51 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 47,75,749 स्टूडेंट्स ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वहीं, इस साल परीक्षा में लगभग 59 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
