एजुकेशन

UP Board 10th 12th Result 2023: किसी भी वक्त घोषित हो सकते हैं यूपी बोर्ड के परिणाम, टॉपर्स को किया जाएगा पुरस्कृत

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 20, 2023, 04:30 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2023 Date, upmsp.edu.gov.in, upresults.nic.in (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में अब देरी नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Image

UP Board Class 10th 12th Result 2023: यहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम

UP Board 10th 12th Result 2023 Date, upmsp.edu.gov.in, upresults.nic.in (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित कर (UP Board 10th Result) सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र की मानें तो बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीटिंग के लिए समय (UP Board 12th Result) मांगा है। इस दौरान रिजल्ट की तारीख और समय पर पुष्टि हो (UP Board Result 2023) सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.gov.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बीते वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 18 जून को जारी किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। बोर्ड अगले सप्ताह के अंत तक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे। यहां आप पिछले 5 साल का पासिंग पर्सेंटेज देख सकते हैं।

UP Board Result 2023, पिछले 5 सालों में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सालकक्षा 10वींकक्षा 12वीं
2022 80.18%85.33%
2021 99.53%97.88%
202083% 74.63%
201980.07% 70.02%
201875.16% 74.63%
हालांकि इस बार पिछली बार की तुलना में 10वीं 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज अधिक देखने को मिल सकता है। क्योंकि इस बार परीक्षा का स्तर पिछली बार से आसान था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check UP Board 10th 12th Result 2023, कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

  • UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Board Class 10th / UP Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित व पुरस्कृत

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बिहार बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड भी रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स को प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाएगा। यहां उन्हें राज्य के शिक्षा मंत्री सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article