एजुकेशन

UP Board Exam Date 2024: इस दिन से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा, एक क्लिक पर डाउनलोड करें डेटशीट

UP Board Exam Date 2024, UP Board 10th 12th Exam Date 2024: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट नवंबर के अंत तक जारी होने की संभावना है। उम्मीद है कि इस बार भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। यहां आप यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की संभावित डेटशीट देख सकते हैं।

Image

UP Board Exam Date 2024: यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट

UP Board Exam Date 2024, UP Board 10th 12th Exam Date 2024: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (UP Board Exam Date 2024) सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते दिनों प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित (UP Board Class 10th Exam Date 2024) किया था। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 5 फरवरी 2024 के बीच आयोजित (UP Board Class 12th Exam Date 2024) की जाएगी।

वहीं बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो नवंबरके अंत तक बोर्ड परीक्षा की तारीख भी घोषित की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म होने के साथ बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने की संभावना है। हालांकि इस पर बोर्ड ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 डेट

पिछले आंकड़ो पर नजर डालें तो, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक निर्धारित थी। जबकि इंटर की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई। कयास लगाया जा रहा है कि, इस बार भी इसी बीच बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UP Board Class 10th Exam Date 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के डेटशीट को लेकर छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद नवंबर के अंत तक बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर सकता है। छात्रों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन पेज से जुड़े रहें यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। डेटशीट रिलीज होने के बाद आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Date Sheet 2024 Download

  • upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Date Sheet 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Board Class 12th Exam Date: यूपी बोर्ड परीक्षा एग्जाम पैटर्न

यूपी बोर्ड के मॉडल पेपर पर नजर डालें तो सभी विषयों की परीक्षा के लिए छात्रों को कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्रों को 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दे दिया जाएगा। बता दें पेपर दो खंडों में विभाजित होगा। खंड ए में 20 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं खंड ब में वर्णानात्मक प्रश्न होंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article