एजुकेशन

UP Board Admit Card 2026 : यूपी बोर्ड 10th-12th परीक्षार्थियों के रोल नंबर जारी, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

UP Board Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। एग्जाम फरवरी में होने हैं और ऐसे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। UP Board Admit Card, up Board 10th-12th Admit Card

Image

UP Board

UP Board exam Admit Card: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 2026 (up board 10th-12th Admit Card) लेकर छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। फिल्हाल इंटरमीडिएट परीक्षा से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 52,30,297 परीक्षार्थियों के रोल नंबर पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा 2026 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। स्कूल के प्रिंसिपल आंतरिक मूल्यांकन में मिले प्रांप्त रोल नंबर्स के अनुसार अपलोड करेंगे।

कब होंगे यूपी बोर्ड एग्जाम ? UP Board Exam Date

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 के बीच किए जाने की संभावना है। ऐसे में एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। फरवरी के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए स्कूल के संपर्क में रहें औऱ बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित अपडेट को चेक करते रहें।

परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश UP Board exam Guidelines :

  • यूपी बोर्ड से जुड़ी सभी जानकारियां और एडमिट कार्ड सिर्फ upmsp.edu.in वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।
  • छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी है।
  • एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट साथ लेकर जाना जरूरी है।
  • एडमिट कार्ड पर छात्र के साइन होने चाहिए।
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
छात्र नियमित रूप से अपने स्कूल से संपर्क करते रहें।

स्कूल प्रिंसिपल यूपी बोर्ड पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड पर स्कूल की मोहर और साइन होंगे।

परीक्षा से पहले स्कूल से प्रिंटेड एडमिट कार्ड लें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article