UP Board Class 10th, 12th Admit Card 2023: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की और से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 (UP Board Admit Card 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Exam Date 2023: फरवरी में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2023 से किया जाएगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च 2023 तक चलेगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 4 मार्च 2023 तक होगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन सुबह 8 बजे से 1:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया गया।
UP Board Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं घोषित की है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download UP Board Class 10th, 12th Result 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप यूपी बोर्ड ए़मिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने जा रहे हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
