एजुकेशन

UP Board 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

UP Board 12th Practical Exam: यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 2026 क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। जो छात्र इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं, वे खबर से पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

up board 2026 intermediate practical examinations schedule

up board 2026 intermediate practical examinations schedule

UP Board 12th Practical Exam Schedule OUT: यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है। यूपी बोर्ड 2026 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लंबे समय से राज्य के छात्र प्रयोगात्मक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख जानना चाह रहे थे, ताकि उसी अनुसार, अपनी तैयारी को दिशा दे सकें। आखिरकार बोर्ड ने बीती शाम इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया। जो छात्र इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं, वे खबर से पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 2026 क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी।

दो चरणों में होगी परीक्षा

UP Board 2026 Class 12th Inter Practical Exam Schedule के अनुसार, ये परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। कुल 10 मंडलों में इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। ये 24 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी 2026 तक चलेंगी।

जिन 10 मंडलो में UP Board 2026 Class 12th Practical परीक्षा का आयोजन किया जाएगा उनमें शामिल है:

  • आगरा
  • सहारनपुर
  • बरेली
  • लखनऊ
  • झांसी
  • चित्रकूट
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • देवीपाटन
  • बस्ती

हालांकि इस बीच 29 और 30 जनवरी 2026 को प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित नहीं होगी, क्योंकि इस दिन यूपीटीईटी की लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसके चलते विद्यालयों में शैक्षिक अवकाश रहेगा।

दूसरे चरण की परीक्षा

वहीं दूसरी चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी। दूसरे चरण में 8 मंडलों अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर,वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी,

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article