Up Board 2025 News: यूपी सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा प्रयागराज जनपद में महाकुंभ के चलते 24 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को निरस्त किया जा रहा है। हालांकि अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, संभावना है कल यानी 22 फरवरी 2025 को नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा, क्योंकि यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएड की बोर्ड परीक्षाएं 3 दिन बाद 24 फरवरी से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि बाकी का शेड्यूल वैसा ही रहेगा जैसा कि आधिकारिक टाइमटेबल में जारी किया गया था।
बता दें, यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए इस बार खास व्यवस्थाएं की गई हैं, कंट्रोल रूम से परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी और हर क्लास में 2-2 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
UP Board 2025 Date
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए STF और LIU को भी अलर्ट किया गया है। 16 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लखनऊ जिले में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 126 नियमित केंद्र और एक मॉडल जेल केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 1,03,778 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें हाईस्कूल के लिए 53,931 (27,048 लड़के और 26,883 लड़कियां) और इंटरमीडिएट के लिए 49,847 (24,524 लड़के और 25,323 लड़कियां) शामिल हैं।
UP Board 2025 Mode
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी, परीक्षाएं खत्म होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक जानकारी के लिए upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जा सकेंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।
UP Board 2025 Shifts
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वी की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, यानी पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
