एजुकेशन

UP Board 2025: भूलकर भी न सोचें नकल के बारे में, कड़ी व्यवस्थाओं के बीच आयोजित होगी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं

Up Board Class 10th 12th 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड 2025 की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इस बार कड़ी व्यवस्थाओं के बीच पेपर का आयोजन किया जाएगा, कुल 8140 केंद्रों पर 1283 सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति होगी, ऐसे में नकल करने वालों की खैर नहीं, पढ़ें पूरी खबर

Image

यूपी बोर्ड 2025: परीक्षा केंद्र पर होंगे सख्त इंतजाम

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी बोर्ड 2025 में नकल माफिया और असामाजिक तत्वों की निगरानी की जाएगा।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में बाधक बनने वालों के खिलाफ संघीय अपराध के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • अति संवेदनशील इलाकों में एसटीएफ (STF) और एलआईयू करेंगे निगरानी

Up Board Class 10th 12th 2025: यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। इस बार नकल करने वालों की खैर नहीं होगी। कड़ी व्यवस्थाओं के बीच UP Board 2025 Exam का आयोजन कराया जाएगा, खबर के अनुसार, कुल 8140 केंद्रों पर 1283 सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति होगी। यही नहीं, कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस होगी।

UP Board 2025 Exam Date

परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा इस 24 फरवरी से शुरू हो रही है। (UP Board Class 10th Exam Date) यूपी बोर्ड 10वीं का पेपर हिंदी व प्रारंभिक हिंदी के साथ शुरू होगा वहीं (UP Board Class 12th Exam Date) यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 2025 की समाप्ति 12 मार्च को होगी।

1283 सेक्टर मजिस्ट्रेट

प्रदेश भर के 8140 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान 1283 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। यही नहीं, परीक्षा के लिए 428 सचल दलों का गठन भी किया गया है। ऐसा पहली बार होगा कि कक्ष निरीक्षकों को पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

17 जिले चिन्हित किया अति संवेदनशील

मथुरा, आगरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा समेत 17 जिलों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। ऐसे जगहों पर एसटीएफ (STF) और एलआईयू परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी करेंगे।

क्या रहेगा बैन

आप अपने साथ एडमिट कार्ड केे अलावा पेन, स्केल और राइटिंग पैड ला सकते हैं। इसके अलावा सब कुछ बैन है। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यहां तक की स्मार्ट वॉच भी ले जाने की न सोचें, क्योंकि तलाशी बहुत सख्ती से की जाएगी। तलाशी में सहयोग के लिए पुरुषों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी होंगे।

यूपी बोर्ड 2025 के बारे में

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2025 में 54 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें से UP Board 10th में 27 लाख 32316 छात्र और छात्राएं हैं और UP Board 12th के लिए 27 लाख 5017 परीक्षार्थी हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article