एजुकेशन

UP Board 10th 12th Toppers 2024: सीतापुर का ये स्कूल है टॉपर्स की फैक्ट्री, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर यहीं के छात्र

UP Board 10th 12th Toppers List 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। इस साल टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा छात्र सीतापुर के एक स्कूल से हैं।

Image

UP board toppers Factory School

Photo : iStock

UP Board 10th 12th Toppers List 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। इस साल टॉपर्स की लिस्ट आते ही हर तरफ सीतापुर के एक स्कूल का नाम चर्चा में बना हुआ है। सीतापुर के इस स्कूल से 10वीं और 12वीं दोनों के रैंक 1 टॉपर्स का नाम है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा प्राची निगम ने टॉप किया है। प्राची ने 600 में से 591 अंक हासिल किए। उनका अंक प्रतिशत 98.50 फीसदी रहा। वहीं, इसी स्कूल के शुभव वर्मा ने इंटर की परीक्षा में भी टॉप किया है।

UP Board 10th Toppers List 2024

रैंकछात्र का नामअंक % मेंस्कूल का नाम
रैंक 1प्राची निगम98.50% अंकसीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
रैंक 2दीपिका सोनकर 98.33% अंकएसएसआईसी मुस्तफापुर हुसेनगंज फ़तेहपुर
रैंक 3नव्या सिंह98.00% अंकसीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
रैंक 3स्वाति सिंह 98.00% अंकबाबूराम सावित्री देवी आई सी शेखपुर बिलौली बाजार , सीतापुर
रैंक 3दीपांशी सिंह सेंगर 98.00% अंकसरस्वती ज्ञान मंदिर आईसी बघौरा उरई जालौन
रैंक 3अर्पित तिवारी 98.00% अंकरमा आईसी सराय दलपति सांगीपुर प्रतापगढ़
रैंक 4वैष्णवी 97.83% अंकबाबूराम सावित्री देवी आई सी शेखपुर बिलौली बाजार सीतापुर
रैंक 4इशिका97.83% अंकसरस्वती ज्ञान मंदिर आईसी बघौरा उरई जालौन
रैंक 4राज सिंह97.83% अंकज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स प्रयागराज
रैंक 4दीपिका देवी97.83% अंकएसएसआईसी मुस्तफापुर हुसेनगंज फतेहपुर
रैंक 4नमिता वर्मा97.83% अंकचित बी ए बी आई सी पूरनपुर अम्बेडकर नगर

UP Board 2024 Result में सीतापुर के इस स्कूल के नाम क्रीर्तिमान

हाईस्कूल और इंटर के दोनों टॉपर सीता बल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज , महमूदाबाद , सीतापुर के हैं। हाईस्कूल में सीतापुर की ही प्राची निगम ने टॉप किया है। वहीं इंटर में इसी स्कूल के शुभम ने टॉप किया है। इसके अलावा सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी आई सी शेखपुर बिलौली बाजार स्कूल से भी कई छात्रों का नाम टॉपर्स की लिस्ट में है।

सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्राची निगम मैट्रिक में टॉपर रहीं हैं। वहीं, इसकी स्कूल के शुभम कुमार को इंटर में रैंक 1 प्राप्त हुआ है। शुभम को 12वीं में कुल 97.80 % अंक प्राप्त हुआ है। इस स्कूल की ही 10वीं की छात्रा नव्या सिंह को रैंक 3 प्राप्त हुआ है। नव्या को कुल 699 में 588 अंक प्राप्त हुए हैं।

UP Board 10th Topper 2023: पिछले साल की टॉपर

सीतापुर के महमूदाबाद स्थित सीता इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची निगम ने 10वीं में पूरे प्रदेश में रैंक 1 के साथ टॉप किया है। छात्रा ने 98.33% अंक हासिल करते हुए प्रदेश में जनपद का और सीता इंटर कॉलेज स्कूल का नाम रोशन किया था। इसी स्कूल ने इस साल भी कई टॉपर्स दिए हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article