Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) High School (Class 10) and Intermediate (Class 12) Final Exam Date Sheets आखिरकार जारी कर दी गई है। छात्रों को पता हो कि शुरू में पीडीएफ लिंक नहीं खुल रहा था, लेकिन अब आसानी से खुल रहा है। पीडीएफ के अनुसार, इस बार यूपी बोर्ड 16 फरवरी 2023 से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर रहा है। छात्रों को पालियों का ध्यान देना होगा, क्योंकि दो पाली में यूपी बोर्ड 2023 का आयोजन किया जाएगा। जिन छात्रों ने अभी तक प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियों को नोट नहीं किया है, वे यहां से इन तिथियों की भी जानकारी देख सकेंगे।
दो पाली में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे चलेगी। बता दें, एक ही समय पर बड़ी भीड़ से बचने के लिए दो पाली में परीक्षा का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। up board date sheet pdf के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 3 मार्च तक समाप्त हो जाएगी और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 मार्च तक जारी रहेगी।
16 जनवरी से प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा
कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 और 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

up board pdf-1

up board pdf-2

up board pdf-3

up board pdf-4
इस साल, यूपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कुल 58,67,329 छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे, और इनमें से 10वीं कक्षा के लिए 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 27,50,871 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है।
