एजुकेशन

UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों ने कक्षा 10वीं 12वीं स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Board Scrutiny Result) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024: यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024 Declared: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए प्रत्यावेदन करने वाले छात्रों के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों ने परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी कर (UP Board 10th Scrutiny Result) दिया है। ऐसे में जिन छात्रों के उनकी गणना के मुताबिक कम मार्क्स आए थे वो ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UP Board 12th Scrutiny Result) सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार स्क्रूटनी परीक्षा के लिए कुल 12 हजार 206 छात्रों के आवेदन स्वीकार किए गए थे। जिसमें से 3 हजार 891 छात्रों के मार्क्स में संशोधन हुआ है।

UP Board Scrutiny Result: कब जारी हुआ था रिजल्ट

बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 55 से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 99 हजार 507 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं सख्ती के चलते हाईस्कूल के 1 लाख 84 हजार 986 स्टूडेंट्स व इंटर के 1 लाख 39 हजार 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। वहीं अब बोर्ड ने स्क्रूटनी का रिजल्ट भी अपलोड कर दिया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Board 10th Scrutiny Result: यहां मिलेगी मार्कशीट

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि ओरिजिनल मार्कशीट कहां मिलेगी। बता दें बोर्ड ने साइट पर डिजिटल मार्कशीट अपलोड कर दी है। साथ ही ऐसे छात्रों के लिए यूपी बोर्ड पुन: ओरिजिनल मार्कशीट जारी करेगा। छात्र एक से दो हफ्ते के भीतर अपने स्कूल से मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।

UP Board 12th Scrutiny Result: साइट पर अपलोड

ध्यान रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केवल उन्हीं छात्रों का रिजल्ट साइट पर अपलोड किया है, जिनके अंकों में सुधार किया गया है। अन्य स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article