UP BEd Result 2025 Declared Online: बड़ी खबर! बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने आज 17 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। बी.एड. प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केन्द्र पर 3,44,546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
कुल पंजीकृत 3,44,546 अभ्यर्थी में से महिलायें 1.96.700 एवं पुरुष 1,47,846 पुरुष थे।

यूपी बी.एड. जेईई रिजल्ट 2025
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
UP B.Ed JEE 2025 Online Check करने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अगले पेज पर, ‘स्कोरकार्ड डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें।
चरण 4: अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर फॉर्म सबमिट करें,आपका UP BEd JEE 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
UP B.Ed JEE 2025: What Next ! अब आगे क्या?
UP BEd JEE उत्तर प्रदेश के भाग लेने वाले कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। परिणाम घोषित होने के साथ ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
काउंसलिंग राउंड के दौरान रैंक, श्रेणी, सीट की उपलब्धता और उम्मीदवार की प्राथमिकताओं जैसे कारकों के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
