एजुकेशन

छात्रों की शिकायतों के बाद जागी सरकार, शिक्षा मंत्री ने वित्त मंत्री से की बात, 4 सरकारी बैंक संभालेंगे CBSE पेमेंट गेटवे

CBSE पेमेंट गेटवे की दिक्कतों को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की। इसमें फैसला लिया गया गया कि देश के 4 बैंक सीबीएसई पेमेंट गेटवे की कमान संभालेंगे

Image

CBSE पेमेंट गेटवे की दिक्कतों पर बड़ा एक्शन

CBSE रिवैल्यूएशन पोर्टल पर कॉपियों की रीचेकिंग और स्कैन कॉपी मंगाने के दौरान छात्रों को आ रही पेमेंट संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यानी 24 मई 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस विषय पर खास बातचीत की। इस महत्वपूर्ण चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि देश के चार बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक सीबीएसई के पेमेंट गेटवे सिस्टम को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए सीधे मदद करेंगे।

कौन से चार सरकारी बैंक सुधारेंगे सीबीएसई का डिजिटल सिस्टम

सीबीएसई के ऑनलाइन पोर्टल को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए वित्त मंत्रालय के निर्देश पर देश के चार प्रमुख सरकारी बैंक आगे आए हैं। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), केनरा बैंक (Canara Bank) और इंडियन बैंक (Indian Bank) शामिल है। यह चारों बैंक मिलकर सीबीएसई पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे और अपनी हाई टेक डिजिटल सिस्टम को बोर्ड के पोर्टल के साथ जोड़ेंगे।

पेमेंट फेल होने और 'ओवर-डिटेक्शन' की समस्या होगी खत्म

रिवैल्यूएशन और स्कैन कॉपी मंगाने वाले छात्रों की ओर से उनके खाते से पैसे कटने के बाद पोर्टल पर पेमेंट फेल्ड या पेंडिंग दिखाई देने की शिकायतों का सिलसिला जारी है। कई मामलों में तय फीस से ज्यादा पैसे कटने की बात भी सामने आई थी। बैंकों की मदद से अब मजबूत पेमेंट प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा, जिससे डिजिटल लेन-देन बिना किसी रुकावट के तुरंत पूरा हो सकेगा और इससे किसी छात्र को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

ज्यादा कटे पैसे का मिलेगा रिफंड

नए सिस्टम के लागू होने के बाद छात्रों और अभिभावकों को रिफंड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बैंकों के तकनीकी एकीकरण के बाद, यदि किसी तकनीकी खराबी के कारण किसी छात्र के खाते से एक से अधिक बार या तय राशि से ज्यादा पैसे कटे हैं, तो वह अतिरिक्त पैसा ऑटोमैटिक रिफंड के जरिए सीधे छात्र उसी अकाउंट में आएंगे, जहां से काटे गए थे।

शिक्षा मंत्री ने दिए पेमेंट सिस्टम को बदलने के निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने पुराने पेमेंट गेटवे सिस्टम में पूरी तरह से सुधार करें। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय और बैंकों के इस संयुक्त प्रयास का एकमात्र उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को एक बेहद आसान, सुरक्षित और सहज अनुभव प्रदान करना है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article