एजुकेशन

Uttarakhand Police Constable Admit Card 2025: बिग अपडेट! जारी हुआ उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड

UKPSC Uttarakhand Police Constable Admit Card 2025 Download: उत्तराखंड अधीनस्थ सेना चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कांस्टेबल के 2000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Uttarakhand Police Constable Admit Card 2025 Download: यहां डाउनलोड करें उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड

UKPSC Uttarakhand Police Constable Admit Card 2025 Download: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKPSC) ने पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के सिविल के 1600 और पीएससी/आईआरबी में 400 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के इन पदों पर आवेदन के लिए 8 नवंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 29 नवंबर 2024 थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand Police Constable Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।

UKPSC Constable Admit Card 2024 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पिता का नाम
  • फिजिकल टेस्ट सेंटर का पता
  • फिजिकल टेस्ट सेंटर का नाम
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम पिता का नाम, फोटोग्राफ से संबंधित किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत ऑफिशियल मेल आईडी पर सूचित करें। तुरंत इसमें करेक्शन करके आपको मेल किया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article