एजुकेशन

UGC NET Result 2023 Date: यूजीसी नेट रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें कब आएगी फाइनल आंसर-की

UGC NET June Result 2023, Sarkari Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। एनटीए की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया गया था।

Image

UGC NET Result 2023 Date

Photo : iStock

UGC NET June Result 2023, Sarkari Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपना रिजल्ट (UGC NET Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET June Result 2023: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा

यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा 13 जून से 17 जून तक और फेज 2 परीक्षा 19 जून से 22 जून तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी। जारी सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा में कुल 6,39,069 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UGC NET Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले यह परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक हुई थी और इसका रिजल्ट 13 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, जून सेशन के लिए नतीजे अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, , इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download UGC NET June Result 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Final Answer Key 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की

एनटीए ने यूजीसी नेट जून की प्रोविजनल आंसर-की 6 जुलाई को जारी की थी। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article