UGC NET Re Exam Guidelines, Instructions, Dos And Donts In Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन री एग्जाम 9 सितंबर 2026 से आयोजित करने जा (UGC NET Re Exam Guidelines In Hindi) रही है। यहां अंग्रेजी विषय की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे (UGC NET Re Exam Instructions) तक होगी। कॉमर्स विषय का पेपर भी 9 सितंबर 2026 को ही होगा, लेकिन यह दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है। जबकि सोशियोलॉजी विषय का री-टेस्ट 10 सितंबर 2026 को पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां आप यूजीसी नेट री एग्जाम के लिए गाइडलाइंस, एग्जाम हॉल में क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना है जान सकते हैं। साथ ही ड्रेस कोड के बारे में भी जान सकते हैं।
UGC NET Re Exam Guidelines In Hindi: यूजीसी नेट री एग्जाम गाइडलाइंस
- एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं और उसका प्रिंटआउट अपने साथ रखें।
- परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें।
- एक वैलिड और ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर रखें।
- परीक्षा समाप्त होने से पहले अपनी मर्जी से परीक्षा हॉल न छोड़ें और इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करें।
- PwD/PwBD अभ्यर्थी जरूरी प्रमाण-पत्र और लागू दस्तावेज साथ रखें।
- पासपोर्ट साइज फोटो रखें, खासकर यदि एडमिट कार्ड में इसकी जरूरत बताई गई हो।
- ध्यान रहे किसी दूसरे उम्मीदवार से बातचीत या परीक्षा में मदद लेने-देने की कोशिश न करें।
UGC NET Re Exam Dos And Donts: एग्जाम सेंटर पर भूलकर न ले जाएं ये चीजें
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और ईयरफोन परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाएं।
- कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा हॉल में न ले जाएं।
- किताब, नोट्स, कागज या लिखित सामग्री लेकर न जाएं।
- पर्स, हैंडबैग और बड़े बैग परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचें।
- खाने-पीने की चीजें बिना अनुमति परीक्षा हॉल में न ले जाएं।
- अनावश्यक स्टेशनरी या अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर परीक्षा केंद्र न पहुंचें।
UGC NET Re Exam Dress Code: यूजीसी नेट री एग्जाम ड्रेस कोड
यूजीसी नेट री एग्जाम के ड्रेस कोड की बात करें तो छात्रों को पुरुष उम्मीदवारों को हल्के रंग की हाफ स्लीव्स वाली शर्ट या टी शर्ट और सामान्य ट्राउजर पहनना चाहिए। यहां अभ्यर्थियों को फुल स्लीव्स के कपड़े, बड़े जिप या कई सारे पॉकेट वाली जींस, कैप और कलाई वाली घड़ी पहनने से बचना चाहिए। वहीं महिलाओं को भी इयरिंग्स, अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, कंगन, भारी एंब्रॉयडरी वाले कपड़े, बड़े बटन या बहुत लेयर वाले आउटफिट पहनने से बचना चाहिए।
