UGC NET Notification 2025 PDF released at ugcnet.nta.ac.in : यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आज यानी 16 अप्रैल से 7 मई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 मई निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 9 मई से 10 मई तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
UGC NET June Exam 2025: कब व कैसे होगी यूजीसी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 जून से 30 जून 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। पेपर 1 में 100 अंकों के 50 सवाल और पेपर 2 से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि यूजीसी नेट एग्जाम में प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
How to apply for UGC NET June Exam 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UGC NET June 2025 Application: कितना देना होगा शुल्क
यूजीसी नेट एग्जाम के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 325 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
