एजुकेशन

UGC NET JUNE Result 2025 Declared: जारी हुआ यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

UGC NET JUNE Result 2025 Declared On ugcnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UGC NET JUNE Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UGC NET Result 2025) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UGC NET June Result 2025 Released: यहां चेक करें यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट

UGC NET JUNE Result 2025 Declared On ugcnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट जून 2025 (UGC NET June 2025) के परिणाम घोषित कर (UGC NET June Result 2025) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UGC NET JUNE Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UGC NET JUNE Result 2025

यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा 25 से 29 जून के बीच आयोजित की गई थी। वहीं एनटीए ने 5 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 8 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था। बता दें इस बार कुल 10,19,751 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,52,007 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UGC NET JUNE Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET JUNE Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET JUNE Result 2025 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. डेट ऑफ बर्थ
  4. पिता का नाम
  5. परीक्षा का नाम
  6. विषयवार मार्क्स
  7. प्राप्तांक
  8. कुल मार्क्स
  9. रिजल्ट का स्टेटस

यूजीसी नेट की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्य होते हैं। साथ ही जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article