एजुकेशन

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जून नोटिफिकेशन, जानें किस दिन होगी परीक्षा व कब मिलेगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 23, 2023, 11:44 AM IST

UGC NET June 2023, UGC NET June Notification 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट जून एग्जाम के लिए नया नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि इससे पहले परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थी।

Image

UGC NET 2023

Photo : iStock

UGC NET June 2023, UGC NET June Notification 2023: यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। एनटीए ने दिसंबर सेशन का रिजल्ट हाल ही में जारी किया है, जिसके बाद से अभ्यर्थी जून सेशन के नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून एग्जाम के लिए नया नोटिफिकेशन जारी करेगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UGC NET Exam 2023: कब होगी जून सेशन की परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। एनटीए की ओर से इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले दिसंबर सेशन की परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च तक कई चरणों में आयोजित की गई। वहीं, इसका रिजल्ट13 अप्रैल को जारी किया था। जबकि, जून सेशन की परीक्षा 3 जून से 22 जून 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जानी है। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी कर दिया जाएगा।

UGC NET Notification 2023: मई में जारी होगा नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट जून नोटिफिकेशन मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for UGC NET June Exam 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट जून 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
UGC NET June 2023 Notification: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

यूजीसी नेट परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। दोनो पेपर से कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलता है। बता दें कि इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article