एजुकेशन

UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी, जानें कब होगी किस विषय की परीक्षा

UGC NET Subject Wise Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो चुका है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थी ये देख सकेंगे कि किस दिन किस सब्जेक्ट के लिए परीक्षा आयोजित होने वाली है। यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

Image

यूजीसी नेट एग्जाम डेट

Photo : iStock

UGC NET Subject Wise Exam Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थी ये देख सकेंगे कि किस दिन किस सब्जेक्ट के लिए परीक्षा आयोजित होने वाली है। यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

यूजीसी नेट एग्जाम 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 दिसंबर तक का समय मिला था। अब एग्जाम शेड्यूल जारी हो गया है। एग्जाम शेड्यूल नीचे दिए स्टेप्स से चेक करें।

UGC NET Exam Schedule ऐसे करें चेक

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर एग्जाम डेट के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एग्जाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article